श्रीकांत डेनमार्क ओपन जीतने वाले दूसरे भारतीय
नईदिल्ली,भारत के स्टार खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत 750000 डालर इनामी राशि वाले डेनमार्क ओपन बैडमिंटन को जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी हैं। इससे पहले 1980 में प्रकाश पादुकोण ने यह खिताब जीता था। श्रीकांत ने खिताबी मुकाबले में कोरिया के ली ह्युन इल को सीधे गेम में हराकर अपना तीसरा सुपर सीरीज प्रीमियर खिताब जीता। […]