बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर सांसदों को सिखाएंगी योग के गुर

नई दिल्ली, लोकसभा सचिवालय इस साल अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस पर ऑनलाइन योगा सेशन आयोजित करेगा। 21 जून को होने वाले ऑनलाइन योग सेशन लोकसभा और राज्यसभा सांसदों के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसे 4 भागों में बांटा गया। इसके एक सेशन में भोपाल की सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर योग के गुर शिखाएगी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के सत्र का नाम योगा अ वे ऑफ लाइफ रखा गया है। इस सत्र में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सांसदों को योग के महत्व को बतायेगीं। ये सत्र दोपहर 12 से 2 बजे तक चलेगा।
लोकसभा द्वारा आयोजित ऑनलाइन योगा कार्यक्रम का पहला सत्र 7 बजे से शुरू होगा। इस सत्र को प्रसिद्ध योगगुरु डॉक्टर देसाई संचालित करेंगे। ये सत्र पूरी तरह प्रैक्टिकल होगा। जबकि दूसरा सत्र लोकसभा सांसद सुमेधानंद सरस्वती संचालित करेंगे, इस सत्र का थीम मैडिटेशन फ़ॉर होलिस्टिक वेल बीइंग रखा गया है। ये सत्र 11 बजे से 12 बजे का होगा।
जबकि तीसरा सत्र साध्वी प्रज्ञा ठाकुर लेंगी। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से बीजेपी की सांसद हैं और इन्होंने कांग्रेस के दिग्विजय सिंह को बड़े मार्जिन से हराया था। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर मालेगांव बम विस्फोट मामले पर आरोपी बनाई गई थी, लेकिन इस मसले पर वे कोर्ट से बरी हो चुकी हैं। इस योगा कार्यक्रम का आखिरी सत्र डॉक्टर ईश्वर वी लेंगे। सभी सत्रों की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *