नई दिल्ली, कृषि कानूनों के खिलाफ हो रहे उग्र प्रदर्शन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कहा कि ये तीनों कृषि कानूनों से देश भर में कालाबाजारी बढ़ेगी। राहुल ने कहा कि इन कानूनों से देशभर में मंडी सिस्टम खत्म हो जाएगा, जिससे किसानों को नुकसान होगा। गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले पर हुए प्रदर्शन पर राहुल गांधी ने प्रश्न चिह्न लगाया। उन्होंने पूछा, लाल किले में लोगों को जाने की अनुमति क्यों दी गई? उन्हें रोका क्यों नहीं गया? गृह मंत्री से पूछें कि उद्देश्य क्या था, उन लोगों को परिसर के अंदर जाने देना। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार को तीनों कृषि कानूनों को रद्द कर करना चाहिए। अगर देश के प्रधानमंत्री किसानों की नहीं सुनने तब आंदोलन और बढ़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘मैं किसानों से कहना चाहता हूं कि मैं आपके साथ हूं।
राहुल गांधी ने कहा, किसानों के आंदोलन के साथ क्या चल रहा है, आप जानते हैं। किसानों को पीटा जा रहा है।उन्हें डराया जा रहा है। हम सब जानते हैं कि क्या चल रहा है। पहला कानून मंडी व्यवस्था को खत्म कर देगा। दूसरा कानून कृषि व्यवस्था को खत्म कर देगा। इससे सबसे बड़े उद्योगपति जितना भी अनाज जमा करना चाहते हैं कर सकते हैं। इससे किसान दाम को लेकर मोलभाव नहीं कर सकता है। तीसरा कानून ये है कि किसान इन मामलों को कोर्ट नहीं ले जा सकता। ये पूरी तरह से क्रिमिनल एकट है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के युवाओं को मैं कहना चाहता हूं कि वहां कानून को समझें। देश का मंडी सिस्टम खत्म हो जाएगा। किसानों के साथ अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। बड़े लोगों को लाखों टन अनाज इकठ्ठा करने की खुली छूट दे दी गई है। ये बेहद घातक है।
राहुल ने कहा, सरकार मध्य वर्ग को आने वाले समय में झटका देने जा रही है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें बढ़ जाएगी। आंदोलन खत्म नहीं होने वाला और आने वाले समय में यह गांवों से शहरों तक फैल जाएगा। उन्होंने कहा, ‘हम समाधान चाहते हैं। समाधान यही है कि कानूनों को वापस लें।
तीनों कृषि कानूनों से देश में मंडी सिस्टम खत्म हो जाएगा और कालाबाजारी बढ़ेगी-राहुल
