सतना,नगर निगम सतना के कमिश्नर सुरेंद्र कुमार कथूरिया ने डॉक्टर सुचित्रा और राजीव अग्रवाल के आवासीय प्लाट पर बने चार मंजिला सिटी हॉस्पिटल के निर्माण को, अवैध बताते हुए, उसे वैध करने के लिए एक करोड़ 20 लाख रुपए की कंपाउंडिंग फीस मांगी थी। 50 लाख रुपए रिश्वत में देने पर यह सारा मामला रफा-दफा करने ,और निर्माण को वैध करने का वायदा कथूरिया ने किया था। 4000 वर्ग फीट के इस निर्माण में मनमाने तरीके से कंपाउंड फीस की गणना की गई थी। डॉक्टर दंपत्ति को 50 लाख रुपए नहीं देने पर निर्माण को बारूद से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में डॉक्टर सुचित्रा ने मध्य प्रदेश को नगरीय विकास एवं आवास मंत्री सुश्री माया सिंह से शिकायत करते हुए उनसे अनुशंसा कराई थी। इसके बाद मिस्टर कथूरिया भड़क गए ,और उन्होंने 50 लाख वसूलने या कार्यवाही करने का दबाव बनाया। जब डॉक्टर दंपत्ति को परेशान किया, तो उन्होंने लोकायुक्त की शरण ली।
कथूरिया ने 50, लाख की रिश्वत लेने एक करोड़ 20 लाख रुपए की कंपाउंडिंग फीस मांगी
