जबलपुर,मंत्री गोपाल भार्गव ने यहां कहा है कि कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह की हालत ऐसी हो गई जो रोज सुबह उठकर मुर्गे की तरह बांग देता है। जबलपुर प्रवास पर आये भार्गव पत्रकारों से अनौपचारिक चर्चा कर रहे थे। दिग्विजय सिंह द्वारा विधानसभा का सत्र नहीं कराने की साजिश और राममंदिर के लिये चंदा करने से जुड़े एक बयान पर उन्होंने यह प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह को उनकी पार्टी गंभीरता से नहीं लेती है तो फिर जनता क्या लेगी। दिग्विजय सिंह क्या बोलते हैं, क्या करते हैं इससे भाजपा को कोई लेना देना नहीं है।
मिस्टर बंटाढार की उपाधि ऐसे ही नहीं मिली
भार्गव ने पत्रकारों से कहा कि दिग्विजय को मिस्टर बंटाढार की उपाधि ऐसे ही नहीं मिली थी, उनके कार्यकाल में बिजली कटौती, और जर्जर सड़कों का इतिहास गढ़ा था। इसलिये उन्हें मध्यप्रदेश के मिस्टर बंटाढार की उपाधि से सम्मानित किया गया। उनकी छवि में अभी भी कोई अंतर नहीं आया है। दरअसल बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने एक बयान जारी किया था जिसमें उन्होंने विधानसभा सत्र शुरू नहीं करने के पीछे भाजपा की साजिश बताया था। दिग्विजय सिंह का कहना था कि कोरोना के नाम पर भाजपा जानबूझकर सत्र शुरू नहीं करना चाहती है जबकि राममंदिर निर्माण के लिए हर जिले में बैठक और घर-घर चंदा मांगने का काम किया जा सकता है।
राम मंदिर सबका कोई भी दे सकता है चंदा
बैठक में शामिल होने शहर पहुंचे गोपाल भार्गव ने कहा कि राम सबके है इसलिए कांग्रेस, बसपा या फिर कोई ओर पार्टी सभी अपनी स्वेच्छा से चंदा दे सकते हैं। लोकनिर्वाण मंत्री ने राजमार्गों के निर्माण को लेकर कहा कि यह काम तेजी गति से किया जा रहा है, जल्द से जल्द सड़कों का काम पूरा ऐसा प्रयास किया जा रहा है।
दिग्विजय को मिस्टर बंटाढार की उपाधि ऐसे ही नहीं मिली, वह मुर्गे की तरह बांग देते है -भार्गव
