नई दिल्ली,भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दूसरे सबसे लोकप्रिय भारतीय बने हैं। कोच विवाद के बाद भी उनकी लेकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। विराट अब सोशल साइट फेसबुक पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं। फेसबुक पर अब उनके 35 मिलियन (35,442,081) फॉलोअर्स हैं। फिलहाल वेस्ट इंडीज में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे कोहली अब सिर्फ पीएम मोदी से पीछे हैं जिनके 42.2 मिलियन यानी 4 करोड़ 20 लाख फेसबुक फॉलोअर्स हैं। अगर सेलिब्रिटी की बात करें तो कोहली सलमान खान से आगे निकल गए हैं जिनके फेसबुक पर (35,125,166) लाइक हैं। भारतीय क्रिकेटर्स की बात करें तो सचिन तेंडुलकर के 2 करोड़ 85 लाख और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी करीब 2 करोड़ फॉलोअर्स हैं। खेल जगत की बात करें तो पुर्तगाल और रियाल मैड्रिड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो के 12 करोड़ के करीब लाइक और फॉलोअर्स हैं। भारतीय कप्तान के कप्तान के ट्विटर पर 1.6 करोड़ और इंस्टाग्राम पर 1.4 करोड़ फॉलोअर्स हैं। इस लिहाज से वह दुनिया के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर बन गए हैं। अपनी इस सफलता के बाद कोहली ने कहा कि उन्हें यह जानकर काफी खुशी हुई है क्योंकि प्रशंसकों का समर्थन बेशकीमती है।
फेसबुक पर दूसरे सबसे लोकप्रिय भारतीय बने विराट
