लखनऊ, विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को देवरिया सीट से सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी को मैदान में उतारा है। इसके साथ ही भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राज्य में सात सीटों पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव के लिए सभी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी भाजपा के पुराने कार्यकर्ता और प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय अध्यक्ष भी हैं। पूर्व विधायक जनमेजय सिंह के निधन से रिक्त देविरया सीट पर उनके पुत्र अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह समेत डॉ. अभयमणि त्रिपाठी, सत्यप्रकाश मणि और शलभ मणि त्रिपाठी प्रबल दावेदार थे। पार्टी ने मंगलवार को बाकी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी लेकिर इस सीट के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया था।
भाजपा ने देवरिया से सत्यप्रकाश मणि को मैदान में उतारा
