भोपाल, चुनाव आयोग ने दतिया कलेक्टर संजय कुमार का तबादला कर दिया है। उनके स्थान पर अब विजय दत्ता जिले के नए कलेक्टर होंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक संजय कुमार चुनाव आयोग के सामने ठीक से प्रेजेंटेशन नहीं कर पाए थे। इसके अलावा भी उनके खिलाफ कुछ शिकायतें हुई थी। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की रैली में भीड़ अधिक होने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी की गई थी। उसको लेकर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई कि सिर्फ कांग्रेस पर ही क्यों केस दर्ज हुआ। मध्यप्रदेश में उपचुनाव के पहले 19 जिलों में कलेक्टर हटाए गए हैं।
चुनाव आयोग के निर्देश के बाद यह कार्रवाई की गई है। पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में चल रहे दतिया कलेक्टर संजय कुमार का मंगलवार को तबादला कर दिया गया है। उन्हें उपसचिव बनाया गया है। सूत्रों के मुताबिक संजय कुमार निर्वाचन आयोग के सामने ठीक से प्रेजेंटेशन नहीं दे पाए थे। इसके अलावा भी कुछ अन्य शिकायतें उनके खिलाफ चल रही थीं। हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की रैली में भी भारी भीड़ उमडऩे पर उनके खिलाफ एफआईआर भी की गई थी। इसे लेकर भी कांग्रेस ने आपत्ति जताई थी कि सिर्फ कांग्रेस पर ही क्यों केस दर्ज किया गया है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में होने वाले 28 सीटों पर उपचुनाव से पहले अब तक 19 कलेक्टर हटाए जा चुके हैं।