करीना 40 की उम्र में भी जिम में बहाती हैं पसीना, डाइट का रखती हैं ध्यान

मुंबई, 21 सितंबर को बेबो 40वां जन्मदिन मना रही हैं। वह बॉलीवुड की सबसे फिट और स्लिम हीरोइनों में से एक मानी जाती हैं। करीना कपूर खान की फिटनेस का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह अपना एक रुटीन फॉलो करती हैं, जिसमें एक्सरसाइज और डाइट दोनों शामिल हैं। करीना कपूर की डाइट का खुलासा वह कई बार खुद सोशल मीडिया और इंटरव्यूज में कर चुकी हैं। 40 की उम्र में भी करीना कपूर खुद फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। इतना ही नहीं, फिट एंड फाइन रहने के लिए वह अपने खान-पान का भी खास ध्यान रखती हैं। अपनी इन्हीं आदतों के चलते उन्होंने बेबी तैमूर को जन्म देने के 2 महीने बाद आसानी से वजन घटाने की भी खबरें सामने आई थी। उनके फैंस उनके अभिनय के साथ उनके फिटनेस मंत्र के भी कायल हैं और ऐसी बहुत सी महिलाएं हैं, जो उनकी जैसी स्लिम बॉडी पाना चाहती हैं। करीना कपूर के दूसरी प्रेगनेंसी की घोषणा के बाद उनकी न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने करीना कपूर का डाइट प्लान और वर्कआउट रुटीन शेयर किया था। करीना कपूर खान एक बेटे को जन्‍म दे चुकी हैं। करीना फिटनेस के लिए कई एक्सरसाइज और योगा करती हैं। इसमें सूर्य नमस्कार से लेकर कई योगापोज शामिल होते हैं। करीना कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आने वाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *