लखनऊ, उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक 17 वर्षीय किशोरी की बलात्कार के बाद धारदार हथियार से ह्त्या कर दी गई। किशोरी का कटा हुआ शव गांव में मंगलवार सुबह मिला। पुलिस ने कहा कि लड़की की धारदार हथियार से हत्या की गई है और उसकी गर्दन पर चोट के निशान हैं। उसका शव उसके गांव से करीब 200 मीटर दूर एक सूखे तालाब के पास पड़ा मिला। लखीमपुर खीरी में दस दिन के अंदर रेप और हत्या का यह दूसरा मामला है।
पुलिस के अनुसार पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी की पहचान करके उसे गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है। लड़की सोमवार को पास के शहर में स्कॉकरशिप का फार्म भरने के लिए गई थी। जब वह घर नहीं आई तो फिर पुलिस को सूचना दी गई। लड़की के घर पर उसके चाचा ने मीडिया से कहा कि ”मैं वास्तव में कुछ नहीं जानता, किस पर संदेह है, कुछ नहीं कह सकता। वह सोमवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे गई थी। हमें किसी पर शक नहीं है।”
लखीमपुर खीरी में दस दिन के अंदर कम उम्र की लड़की से रेप और हत्या की यह दूसरी वारदात है। इससे पहले 15 अगस्त को एक 13 साल की लड़की की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। उसका शव गन्ने के खेत में मिला था। इस मामले में उसके गांव के दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
लखीमपुर खीरी में 17 वर्षीय किशोरी की बलात्कार के बाद ह्त्या
