नई दिल्ली, भारत में कोविड-19 से संक्रमण की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को देश में 48 हजार से अधिक मामले आए। इसके साथ ही देश में कुल 23 लाख 76 हजार से अधिक मामले हो गए हैं। इसके साथ ही एक दिन में 39,482 से अधिक मरीज ठीक होकर लौटे हैं। देश में रिकवरी रेट में सुधार होता जा रहा है। बुधवार को 597 लोगों की कोरोना संक्रमण से मृत्यु हुई है। देश में अब तक इस वायरस के संक्रमण से 46,785 लोगों की मौत हुई है। ये आंकड़े रात 10:00 बजे तक के हैं।
कोविड19इंडिया के अनुसार, बुधवार को देश में 48 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। फिलहाल महाराष्ट, लद्दाख और सिक्किम से आंकड़े आने बाकी है। देश में संक्रमितों की संख्या 23 लाख 76 हजार से अधिक हो गई। हालांकि, देश में एक्टिव केस 6 लाख 51 हजार 865 हैं। देश में रिकवरी रेट अन्य देशों की तुलना में बेहतर है। देश में अब तक 16 लाख 77 हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए है।
तमिलनाडु में कुल 3 लाख 14 हजार 871 मामले अब तक सामने आए हैं। बुधवार को 5,871 नए मामले सामने आए। 5,633 लोग स्वस्थ हुए और 119 लोगों की मौत हुई। आंध्र प्रदेश में कुल 2 लाख 54 हजार 146 मामले अब तक सामने आए हैं। बुधवार को 9,597 नए मामले सामने आए। 6,676 लोग स्वस्थ हुए और 93 लोगों की मौत हुई। कर्नाटक में कुल 1 लाख 96 हजार 494 मामले अब तक सामने आए हैं। बुधवार को 7,883 नए मामले सामने आए। 7,034 लोग स्वस्थ हुए और 113 लोगों की मौत हुई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को आंकड़े पिछले दिनों की तुलना में बढ़े है। दिल्ली में कुल 1 लाख 48 हजार 504 मामले अब तक सामने आए हैं। बुधवार को 1,113 नए मामले सामने आए। 1,021 लोग स्वस्थ हुए और 14 लोगों की मौत हुई।
मध्यप्रदेश में कुल 41 हजार 604 मामले अब तक सामने आए हैं। बुधवार को 870 नए मामले सामने आए। 643 लोग स्वस्थ हुए और 15 लोगों की मौत हुई है। इंदौर में सर्वाधिक 169 नए मामले सामने आए है। अब तक 9,069 मामले हुए हैं। बुधवार को 75 लोग स्वस्थ हुए हैं। भोपाल में 91 नए मामले सामने आए है। अब तक 7,961 मामले हुए हैं। बुधवार को 145 लोग स्वस्थ हुए और 6 लोगों की मौत हुई है। ग्वालियर में 36 नए मामले सामने आए है। अब तक 3,100 मामले हुए हैं। बुधवार को 36 लोग स्वस्थ हुए और 2 की मौत हुई है। जबलपुर में 40 नए मामले सामने आए है। अब तक 1,979 मामले हुए हैं। बुधवार को 22 लोग स्वस्थ हुए और 1 की मौत हुई है। मुरैना में 10 नए मामले सामने आए है। अब तक 1,824 मामले हुए हैं। बुधवार को 10 लोग स्वस्थ हुए है। उज्जैन में 24 नए मामले सामने आए है। अब तक 1,365 मामले हुए हैं। बुधवार को 10 लोग स्वस्थ हुए है। खरगोन में 28 नए मामले सामने आए है। अब तक 982 मामले हुए हैं। बुधवार को 15 लोग स्वस्थ हुए है।
… और देखते-देखते भारत में कोरोना के 23 लाख 76 हजार से अधिक मामले हो गए
