कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पडऩे से निधन मौत

नई दिल्ली,कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार को दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया है। वे 50 वर्ष के थे। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले त्यागी ने चार घंटे पहले ही ट्वीट करके बताया था कि शाम 5:00 बजे वे एक न्यूज चैनल पर डिबेट में हिस्सा बनूंगा।
जानकारी के अनुसार, दोपहर में त्यागी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत ही गाजियाबाद के एक अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, थोड़ी ही देर में डॉक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि कर दी। त्यागी राजनीतिक विरोध-प्रदर्शन के चलते 5 बार जेल भी गए थे। 19 मार्च, 1999 को गाजियाबाद में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक आम सभा में त्यागी ने उन्हें काला झंडा दिखाया था। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। इस घटना के बाद त्यागी सुर्खियों में आए थे। इसके अलावा वे टीवी बहस में भी बड़ी बेबाकी से अपने तथ्य प्रस्तुत करने के लिए मशहूर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *