जबलपुर, जबलपुर पाटन विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई ने एक बार फिर अपनी ही पार्टी की सरकार पर सवाल खड़े किये है। उन्होंने ट्वीट कर सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर निशाना साधा है कि वीआईपी लोग निजी अस्पताल में जाने मजबूर हैं। श्री विश्नोई ने ट्वीट कर कहा सीएम शिवराज सिंह चौहान चिरायु अस्पताल में स्वास्थ्य का लाभ कर रहे हैं। मेरी शुभकामना है, शीघ्र स्वस्थ होकर वापस लौटें।
साथ ही मुख्यमंत्री से अनुरोध है, चिरायु अस्पताल में रहते हुए यह भी देखें कि चिरायु में ऐसा क्या है, जो हम नो लिमिट बजट और सतत मॉनिटरिंग के बाद भी प्रदेश के एक भी शासकीय मेडीकल कॉलेज को 4 माह में नहीं बना पाए। क्यों प्रदेश के सभी वीआईपी चिरायु की शरण में जाने मजबूर हैं। गौरतलब है कि मंत्रीमंडल विस्तार के बाद से ही अजय विश्नोई नाराज बताए जा रहे हैं। इसके पहले भी उनके कई ट्विट सामने आये है, जिसमें उन्होंने सिंधिया के साथ मिलकर सरकार बनाने के मामले में सवाल खड़े किये हैं।
विश्नोई ने साधा निशाना वीआईपी चिरायु की शरण में जाने को मजबूर
