कानपुर, कोरोना के बढ़ते कहर के बाद अब कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में पांच दिनों का संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। कानपुर के जिलाधिकारी डॉक्टर ब्रह्मदेव राम तिवारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि 3 दिनों में कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन, स्वास्थ्य विभाग, पुलिस प्रशासन एवं जिला प्रशासन की संस्तुति के आधार पर जनपद कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में तात्काल प्रभाव से सोमवार रात 10 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लागू किया गया है। जनपद कानपुर नगर के 10 थाना क्षेत्रों में चकेरी, कल्याणपुर, नौबस्ता, बर्रा, किदवई नगर, गोविन्द नगर, काकादेव, कोतवाली, नवाबगंज तथा स्वरूप नगर शमिल हैं। इसके साथ ही शासन के आदेशानुसार शनिवार व रविवार को भी इन थाना क्षेत्रों में पूर्ण लॉकडाउन रहेगा। श्री तिवारी ने यह भी बताया है कि संक्रमण की समीक्षा के बाद आवश्यकता पड़ने पर आगे की स्थिति पर निर्णय किया जायेगा।
कानपुर के 10 थाना क्षेत्रों में कोरोना वजह से शुक्रवार तक रहेगा पूर्ण लॉकडाउन
