इंदौर,भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्हें इंदौर के अस्पताल में भर्ती किया गया है। 76 साल के विक्रम वर्मा कोरोना से संक्रमित पाए गए थे। उनका इलाज धार में चल रहा था। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इंदौर के मेदांता अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है।
उल्लेखनीय है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के रामबाग स्थित मुख्यालय में 10 स्वयंसेवक कोरोना वायरस पाए गए हैं। इसके बाद मुख्यालय पूरी तरह बंद कर दिया गया है। जो लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। उनमें तीन प्रांत प्रचारक विभाग प्रचारक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं।
कोरोना पीड़ित वरिष्ठ भाजपा नेता विक्रम वर्मा की हालत नाजुक
