नई दिल्ली,मध्य प्रदेश में शुक्रवार को पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी, कमलनाथ, दिग्विजय सिंह सहित कई कार्यकत्र्ताओं को हिरासत में लिया गया था।
इस मामले पर कांग्रेस पार्टी ने घटना की निंदा करते हुए इसे ‘अलोकतांत्रिक’ बताया। एमपी के मंदसौर में किसानों का प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसमें ५ किसानों की मौत हो गई है। राहुल मृतक किसानों के परिवारों से मिलने के लिए मंदसौर जा रहे थे, लेकिन कानून-व्यवस्था के मद्देनजर उन्हें बीच रास्ते में ही हिरासत में ले लिया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ट कांगे्रस नेता एके एंटनी का कहना है कि राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस के नेताओं को गिरफ्तार करके मध्य प्रदेश सरकार ने भारत के संविधान द्वारा नागरिकों को मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन किया है। भारत का नागरिक होने के नाते मध्य प्रदेश के मंदसौर जाने का राहुल गांधी को पूरा हक है। उन्हें पीड़ित किसानों और उनके परिवारों के साथ दुख बांटने का हक है। प्रदेश सरकार ने राहुल गांधी से उनका ये अधिकार छीना है। एंटनी ने केंद्र सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि स्थिति और बिगड़ सकती है और इसका देशभर में असर पड़ सकता है।
राहुल, कमलनाथ, दिग्विजय की गिरफतारी मौलिक अधिकारों का उल्लंघन- कांग्रेस
