यूपी में 28 पीसीएस अधिकारियों का तबादला

लखनऊ, प्रदेश सरकार ने तबादलों की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए आईएएस संवर्ग के बाद अब 28 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। नियुक्ति विभाग से जारी तबादला सूची के अनुसार विशेष सचिव गृह अविनाश सिंह को मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर, अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं राम निवास शर्मा को विशेष सचिव गृह विभाग, नगर मजिस्ट्रेट पीलीभीत श्रीमती ऋतु पुनिया को अपर जिलाधिकारी प्रशासन बदायूं, अपर श्रमायुक्त कानपुर बृजनाथ यादव को अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल मुरादाबाद, मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया राम सहाय यादव को विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश शासन, अपर नगर आयुक्त कानपुर नगर अमृत लाल बिन्द को मुख्य राजस्व अधिकारी देवरिया, मुख्य विकास अधिकारी गाजीपुर हरिकेश चैरसिया को विशेष सचिव, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग में विशेष सचिव, अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) लखनऊ अवनीश सक्सेना को संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश लखनऊ, अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ वैभव मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वि/रा.) लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है।ऐसे ही अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एटा खेम पाल सिंह को अपर जिलाधिकारी (नगर पूर्वी) लखनऊ, नगर मजिस्ट्रेट बुलन्दशहर विवेक कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एटा, अपर नगर आयुक्त नगर निगम वाराणसी अजय कुमार सिंह को अपर नगर आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी, उप जिलाधिकारी बरेली श्रीमती श्याम लता आनन्द को अपर नगर आयुक्त नगर निगम बरेली, अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेस वे अथारिटी गौतमबुद्धनगर सतीश कुमार दुबे को मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम लखनऊ, विशेष सचिव पंचायती राज विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ सोबरन सिंह को अपर निदेशक बेसिक शिक्षा निदेशालय लखनऊ, अपर आयुक्त आजमगढ़ मंडल आजमगढ़ धर्मेन्द्र सिंह को संयुक्त निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ, विशेष सचिव नियोजन विभाग उत्तर प्रदेश शासन अनिल कुमार यादव को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ, नगर मजिस्ट्रेट उन्नाव राकेश कुमार द्वितीय को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उन्नाव को अतिरिक्त कार्यभार उप संचालक चकबंदी उन्नाव के पद पर तैनात किया गया है। इसी तरह उप सचिव यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ सुश्री रिंकी जायसवाल को उप निदेशक मंडी परिषद मुख्यालय लखनऊ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सीतापुर श्रीमती प्रियंका सिंह को जनहित में उप सचिव यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग लखनऊ, नगर मजिस्ट्रेट फरुखाबाद श्रीमती रत्नप्रिया को अपर नगर आयुक्त नगर निगम प्रयागराज, मंडलायुक्त लखनऊ कार्यालय से सम्बद्ध सुनील कुमार चैधरी को विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ और मुख्य विकास अधिकारी मऊ आलोक कुमार को अपर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाईज कारपोरेशन लखनऊ, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहारनपुर सुश्री शेरी को उप आवास आयुक्त मेरठ, नगर मजिस्ट्रेट बांदा प्रदीप कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सहारनपुर, संयुक्त निदेशक युवा कल्याण निदेशालय लखनऊ महेन्द्र कुमार मिश्रा को उप भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर गौरव वर्मा को विशेष सचिव वन विभाग उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ और मुख्य विकास अधिकारी प्रतापगढ़ धीरेन्द्र प्रताप सिंह को अपर आयुक्त गोरखपुर मंडल गोरखपुर के पद पर तैनात किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *