अगले साल अप्रैल में प्रदर्शित होगी ‎अनुराग बसु की ‎फिल्म “लूडो”

मुंबई, मशहूर फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु ने अपनी ‎फिल्म “लूडो” की तारीख ‎रिलीज कर दी है। दरअसल, अनुराग बसु ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर यह जानकारी दी है कि अब यह फिल्म आने वाले 24 अप्रैल को रिलीज होगी। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, सान्या मल्होत्रा और फातिमा सना शेख जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में नजर आऐंगे। बता दें कि अनुराग की इस फिल्म में मेट्रो सिटीज की 4 अलग-अलग कहानियां दिखाई जाएंगी। बताया जा रहा है कि अनुराग ने अभिषेक के साथ इसकी शूटिंग मुंबई और कोलकाता में की है और इसको भूषण कुमार, अनुराग बसु, दिव्या खोसला कुमार, तानी बसु और कृष्ण कुमार ने प्रड्यूस किया है। हालां‎कि अनुराग बसु ने मर्डर, गैंगस्टर, लाइफ इन अ मेट्रो और बर्फी जैसी सुपरहिट फिल्मों का भी डायरेक्शन किया है। उनकी पिछली फिल्म जग्गा जासूस रिलीज हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *