रांची, झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रमुख हेमंत सोरेन को रविवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री पद एवं गोपनियता की शपथ दिलाई। बता दें कि हेमंत सोरेन झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी,राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी,आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, माकपा नेता सीताराम येचुरी, राजद नेता तेजस्वी यादव सहित विपक्ष के कई दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री के रुप में सोरेन को शपथ दिलाने के बाद राज्यपाल ने आलमगीर आलम, रामेश्वर ओरांव और सत्यानंद भोकटा को मंत्रिपद की शपथ दिलाई। झारखंड में पिछले दिलों हुए विधानसभा चुनावों में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले विपक्षी झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने 81 सीटों में से 47 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। उसने सत्ताधारी भाजपा को पराजित किया जिस सिर्फ 25 सीटें मिलीं।
हेमंत सोरेन ने झारखंड के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, राहुल और ममता सहित कई नेता रहे मौजूद
