नोएडा, दिल्ली से सटे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जेवर थाना क्षेत्र के सबोता गांव के पास हथियारबंद बदमाशों ने कार में जा रही एक परिवार की चार महिला सदस्यों के साथ बलात्कार किया था।उनके पैसे और गहने लूट लिए थे।बच्चों और पुरुषों के सामने ही उनकी इज्जत लूटी गई थी।अब उत्तर प्रदेश पुलिस पीड़ित महिलाओं पर ही तोहमत लगा रही है, कि उनके साथ बलात्कार नहीं हुआ है।
पुलिस के इस बयान से पीड़ित महिलाएं काफी उद्वेलित हो गई हैं। उन्होंने कहा कि हमारी अस्मत भी लूटी गई और पुलिस हमी पर तोहमत लगा रही है। पुलिस को शर्म भी नहीं आ रही है । अच्छा होता कि बदमाशों ने हमें ही जान से मार दिया होता।
मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना पर उत्तर प्रदेश पुलिस जिस तरह से तोड़ा मरोडी कर रही है ।उससे नाराज महिलाओं ने सामूहिक आत्मदाह करने की धमकी पुलिस को दी है। इन महिलाओं का कहना है कि हम दरिंदों से अपनी रक्षा तो नहीं कर सके। इसका अफसोस हमे जीवन भर रहेगा।अच्छा होता बदमाशों ने हमें भी मार दिया होता।
अच्छा होता जान से मार दिया होता : पीड़ित महिलाएं
