रीवा, महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी जू में जन्मे तीन शावकों में से एक की मौत जन्म के 60 घंटे बाद ही एक शावक की मौत हो गई। जैस्मिन नाम की शेरनी ने तीन शावको को जन्म दिया था, जिसमे एक शावक बेहद ही कमजोर था जिसके चलते उसकी मौत हो गई। कमजोर होने के चलते शेरनी बच्चे को दूध भी नहीं पिला रही थी। 20 मिनट के अंतराल में जन्मा था तीसरा शावक जबकि जन्म लेने वाले पहले और दूसरे बच्चे स्वास्थ है। जू प्रबंधन लगातार शेरनी और शावको पर बनाए हुए है। डॉक्टरों की टीम मुस्तैदी से शेरनी सहित शावकों पर नजर रख रही है।
रीवा के व्हाइट टाइगर सफारी जू में जन्मे तीन शावकों में से एक की मौत
