पुलिसकर्मियों को अपनी वर्दी का सम्मान करना चाहिए -योगी

लखनऊ, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पुलिस की वर्दी पहनने वाले सभी कर्मी अपनी वर्दी का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी का हमेशा एक ही धर्म होता है, वह है आम जनता की सुरक्षा। उन्होंने कहा कि पुलिस को जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए न्यायोचित कार्य करने चाहिये। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही हमें न्याय की प्रक्रिया को समयबद्ध करना होगा।
मुख्यमंत्री योगी सोमवार को यहां 800 करोड़ रुपए की लागत से बने नवनिर्मित पुलिस मुख्यालय का औपचारिक उद्घाटन करने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने मंत्रोच्चार और षंखनाद के बीच नारियल फोड़ा और पीपल का पौधा भी रोपा। इस मौके पर अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने पुलिस बल के आधुनिकीकरण व सशक्तीकरण के लिए बजट में वृद्धि की है। हमारा प्रयास है कि आने वाले समय में उत्तर प्रदेश पुलिस की अपनी एक अकादमी हो, जिससे वह हर परिस्थिति का सामना करने में सक्षम बने। उन्होंने कहा कि सुरक्षा का वातावरण ही चैमुखी विकास के लिए संभव है। आज इस दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और सशक्त कदम उठाया है। कुंभ के दौरान प्रदेश सरकार ने बेहतर सुरक्षा, उत्तम स्वच्छता व बेहतरीन यातयात सुविधाओं का नया उदाहरण पेश किया। एक सप्ताह के अंदर प्रदेश को दो नये पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय प्राप्त हुए हैं, जो एक बड़ी उपलब्धि है। इन दो नये पुलिस प्रशिक्षण विद्यालयों को मिलाकर वर्तमान में प्रदेश में 11 पुलिस विद्यालय हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज स्थापित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा पुलिस बल का सुदृढ़ीकरण और आधुनिकीकरण किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के लिए पुलिस विभाग में अधिक से अधिक पदोन्नतियां की जा रही हैं। साथ ही, पुलिस बल को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इससे पुलिस कानून-व्यवस्था प्रभावी ढंग से लागू कर सकेगी एवं सुरक्षा की चैकस व्यवस्था भी सुनिश्चित कर सकेगी। सीएम ने कहा कि आज अपराध के तरीकों में बहुत बदलाव आया है। इसलिए पुलिस को सतर्क रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा। उन्होंने प्रदेश में पुलिस भर्ती के लिए अपनाई गई पारदर्शी प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश पुलिस के आधुनिकीकरण के दृष्टिगत हर मंडल में फोरेन्सिक लैब्स स्थापित की जायेंगी राज्य सरकार द्वारा ड्यूटी के दौरान शहीद होने पर पुलिसकर्मियों के आश्रितों को उनके सेवाकाल तक वेतन के बराबर पेंशन दी जाने की व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *