मुंबई, बालीवुड अभिनेत्री तब्बू अपनी फिल्म ‘दे दे प्यार दे’ के प्रमोशन में पूरी तरह से जुटी हुई हैं। इस फिल्म में वह अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जानी है। तब्बू इन दिनों कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम करती नजर आ रही हैं। क्या आप जानते हैं की कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी तब्बू फुर्सत के पलों में क्या करती हैं! आप तब्बू की ऑफ स्क्रीन लाइफ की यह बाते जानकर हैरान हो सकते हैं। तब्बू के ज़िन्दगी के अनकहे किस्से जिसको उन्होंने मीडिया के साथ शेयर किया उन्होंने बताया आमतौर पर वह फिल्मों को कैसे चुनती हैं। उनके लिए फिल्मों में कहानी सबसे ज़्यादा मायने रखती है और फिल्म का निर्देशक कौन है ये मायने रखता है। अंत में फिल्म को प्रोड्यूस कौन कर रहा है ये भी काफी मायने रखता है। तब्बू ने मीडिया से खास बातचीत में अपने ज़िन्दगी के कई अनकहे किस्से साझा किये। उन्होंने बताया कि वह अपने खाली समय में लिखती है और उनके लिखने में भी कविताओं की संख्या ज्यादा होती है। उन्हें प्रकृति व निसर्ग के ऊपर कविता लिखने पसंद है। पर उन्होंने ये भी बताया कि उनकी कविताओं में दूर-दूर तक रोमांस का जिक्र नहीं है, उनका ये भी कहना है कि वो रोमांटिक इंसान नहीं है। तब्बू ने कहा कि वो जो कविताएं लिखती है अगर उनमें से कोई कहानी उन्हें पसंद आ जाए तब शायद वो उस कहानी को फिल्मी पर्दे पर ला सकती हैं और शायद उस कहानी का निर्देशन भी कर सकती हैं। तब्बू ने अपने स्कूल के दिनों को याद करते हुए कहा कि उनको सड़क के स्टाल के खाने की याद आती, उनका कहना है कि वो जब सैंट जेवियर्स कॉलेज में पढ़ती थी तब उनको वडा पाव व अन्य मसालेदार खाने का शौक था।
‘दे दे प्यार दे’ में अजय और रकुल प्रीत सिंह की है मुख्य भूमिका, फिल्म के प्रमोशन में जुटी है तब्बू
