मुंबई, पिछले एक दशक में सोशल मीडिया हर एक शख्स के जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। एक आम आदमी से लेकर बड़ा सेलिब्रिटी भी सोशल मीडिया पर सक्रिय है। बॉलीवुड के भी कई कलाकार सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं। नई पीढ़ी से लेकर पुरानी पीढ़ी के कलाकारों को भी सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ट्विटर और इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय रहते हैं। मगर कुछ बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ऐसे भी हैं जो लोकप्रिय होने के बावजूद भी सोशल मीडिया पर नहीं हैं।
करीना कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे फैशनेबल अभिनेत्रियों में मानी जाती हैं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। मगर ये काफी हैरानी वाली बात है कि वे खुद सोशल मीडिया पर नहीं हैं।
इसके अलावा अभिनेत्री कंगना रनौत भी सोशल मीडिया पर नहीं हैं हालांकि सोशल मीडिया पर उनके विवादास्पद कमेंट्स खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इसके अलावा अभिनेता रणबीर कपूर भी सोशल मीडिया से दूर ही रहते हैं। अभिनेत्री कटरीना कैफ ने कुछ समय पहले यह भी कहा था कि रणबीर कपूर फेक आइडी के साथ सोशल मीडिया पर रहते हैं और सब पर नजर रखते हैं। कटरीना ने ये भी कहा कि रणबीर ने ही उन्हें इंस्टाग्राम चलाना सिखाया था।
अभिनेता सैफ अली खान सोशल मीडिया पर नहीं हैं। जहां एक तरफ उनके बेटे तैमूर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ सैफ अली खान पत्नी करीना कपूर की तरह ही सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखते हैं।
ये बात किसी से छिपी नहीं है कि रानी मुखर्जी काफी रिजर्व रहना पसंद करती हैं। वे पार्टियों और अवॉर्ड समारोहों में भी कम ही नजर आती हैं। इसके अलावा अभिनेत्री विद्या बालन भी सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखना ही पसंद करती हैं। मेरे ब्रदर की दुल्हन से लोकप्रिय हुए अभिनेता इमरान खान भी सोशल मीडिया पर नहीं हैं।
बॉलीवुड के ये सितारे नहीं है सोशल मीडिया पर, लेकिन तस्वीरें होती रहती हैं वॉयरल
