नई दिल्ली, पाकिस्तान की जेल में छह साल तक बंद रहने के बाद भारत लौटे हामिद निहाल अंसारी ने बुधवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मुलाकात की। विदेश मंत्री से मुलाकात के दौरान अंसारी और उसकी मां दोनों काफी भावुक थे। अंसारी की मां फौजिया अंसारी ने बेटे के भारत लौटेने की खुशी में सुषमा स्वराज के लिए नारे तक लगा दिए। आंखों में खुशी के आंसू लिए फौजिया ने कहा, मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान, सब मैडम ने ही किया है। दरअसल, फौजिया अपने बेटे के मुंबई से गायब होने के बाद से ही तलाश में जुटी थी। छह साल में कई बार बीमार पड़ी, दर-दर की ठोकरें खाई, तक जाकर उसका बेटा भारत लौटा। अंसारी के भारत वापस लाने में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का खास योगदान रहा है। मंगलवार को 33 वर्षीय अंसारी ने पाकिस्तान की जेल से छूटने के बाद वाघा-अटारी सीमा पार की और भारत की सरजमीं को चूमा।
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों ने उस अवैध तरीके से देश में घुसने पर छह साल पहले हिरासत में ले लिया था। वह कथित तौर पर एक लड़की से मिलने वहां गया था,जिसकी उसकी दोस्ती ऑनलाइन हुई थी। अंसारी 2012 में अफगानिस्तान के रास्ते पाकिस्तान गया था। मुंबई निवासी अंसारी को पेशावर की केंद्रीय जेल में रखा गया। उसकी तीन साल की जेल की सजा 15 दिसंबर को समाप्त हुई लेकिन वह कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने की वजह से तब भारत नहीं आ पाया। पेशावर हाईकोर्ट ने गुरुवार को पाकिस्तान सरकार को अंसारी को भारत भेजने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए एक माह की मोहलत दी थी।
भावुक अंसारी की मां ने सुषमा स्वराज के लिए कहा मेरा भारत महान, मेरी मैडम महान
