रायपुर,भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद सुश्री सरोज पाण्डेय दो दिवसीय प्रवास पर केरला जा रही हैं। सुश्री पाण्डेय 2 दिसंबर को सुबह 11 बजे केरला प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी की मीटिंग में शामिल होंगी व 12ः30 बजे अयप्पा मंदिर के कर्म समिति के साथ भी मुलाकात करेंगी। राष्ट्रीय महासचिव सुश्री सरोज पाण्डेय चार सदस्ययीय भाजपा दल में शामिल हैं जो सबरीमाला मंदिर अनुयायी से मिलकर सबरीमाला की वस्तुस्थिति समझ भाजपा केन्द्रीय नेतृत्व को वहां के वर्तमान हालात से अवगत करायेंगी।भाजपा नेत्री सुश्री सरोज पाण्डेय केरल के राज्यपाल से भी मुलाकात करेंगी। सुश्री सरोज पाण्डेय 3 दिसंबर को सेन्ट्रल जेल में बंद के.सुरेन्द्र से मिलेंगी व राज्य सचिवालय के सामने सत्याग्रह में शामिल होंगी।
सरोज पाण्डेय दो दिवसीय दौरे पर केरल जाएँगी
