भोपाल,भाजपा के पितृ पुरुष राष्ट्र, चिन्तक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर मंगलवार को भोपाल में ‘कार्यकर्ता महाकुंभ आयोजित हो रहा है,’कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए जंबूरी मैदान में तैयार परिसर का नाम ‘अटल महाकुंभ परिसर दिया गया है। भाजपा द्वारा इसे विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक कार्यकर्ता समागम बताया जा रहा है। 10 लाख कार्यकर्ता आने की बात की जा रही है, ऐसे में यह विश्व का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा। मोदी दिल्ली से दोपहर 12.30 बजे भोपाल पहुंचेंगे। जबकि अमित शाह आ चुके हैं अब सभी नेता मोदी का इन्तजार कर रहे हैं, इस बीच आसन्न चुनाव पर शाह प्रदेश नेताओं के साथ गुफ्तगू कर रहे हैं.वे करीब सवा घंटे कार्यक्रम स्थल पर रहेंगे। संपूर्ण कार्यक्रम शाम 3.30 बजे तक चलेगा । मोदी हर कार्यकर्ता से नजर मिलाकर बात कर सकें, इसके लिए एसपीजी (स्पेशल प्रोटेक्शन गु्रप) के निर्देश पर स्टेज की ऊंचाई को बढ़ाई गई है। प्रधानमंत्री की यात्रा के लिए एक आईजी, तीन डीआईजी, 15 एसपी और 3 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे।
मप्र भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि जंबूरी मैदान पर आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में भाजपा मध्यप्रदेश के लाखों कार्यकर्ता देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की विशेष उपस्थिति में नया इतिहास रचेंगे।
पिछले दो चुनाव से हो रहा आयोजन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा 2008 और 2013 में भी हमने महाकुंभ का आयोजन कर विजय प्राप्त की थी। इस बार भी कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी में हम जुटे हैं। भाजपा कार्यकर्ता देवदुर्लभ है।
मिशन 2019 की शुरुआत
राकेश सिंह ने कहा कि यह महाकुंभ विधानसभा चुनाव में चौथी महाविजय का शंखनाद तो होगा ही, 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों का भव्य शुभारंभ भी होगा। गौरतलब है कि वर्तमान में भाजपा की 19 राज्यों में सरकार है और पार्टी को दुनिया की सबसे अधिक संख्या के सदस्यों वाली पार्टी का दर्जा प्राप्त है।
यह बड़े नेता रहेंगे मौजूद
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, फग्गनसिंह कुलस्ते, नंदकुमारसिंह चौहान, प्रभात झा, थावरचन्द गेहलोत, कैलाश विजयवर्गीय, उमा भारती, नरेन्द्रसिंह तोमर एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल।
10 लाख कार्यकर्ताओं के आने का अनुमान
65 हजार बूथों से पहुंचेंगे भाजपा कार्यकर्ता
20 लोगों को लाने का लक्ष्य प्रत्येक मतदान केंद्र से
13 लाख कार्यकर्ताओं को भोपाल लाने का लक्ष्य
03 लाख लोगों के लिए की गई तैयारियां, कुर्सियां