भोपाल, राज्य शासन ने भाप्रसे के दो अधिकारियों को मुख्य सचिव में पदोन्नत करते हुए, उनकी नई पदस्थापना की है.डॉ. एम. मोहन राव(1987), प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग को अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, श्रीमती गौरी सिंह (1987), प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग को अपर सचिव, मध्य प्रदेश शासन, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग एवं भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग पदस्थ किया गया है। उधर,भोपाल,राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के निम्न अधिकारियों को अस्थाई रुप से आगामी आदेश तक स्थानापन्न करते हुए नवीन पदस्थापना की है- ए.पी.श्रीवास्तव, भाप्रसे(1984), अपर मुख्य सचिव, मध्य प्रदेश शासन, वित्त विभाग से महानिदेशक, आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल पदस्थ किया गया है। साथ ही उन्हें पदेन अपर मुख्य सचिव, म.प्र. शासन, सामान्य प्रशासन विभाग (विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ) का प्रभार अतिरिक्त रुप से सौंपा गया है।
नीरज मंडलोई, भाप्रसे(1993), प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, खनिज साधन विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्य प्रदेश खनिज निगम (अतिरिक्त प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ – साथ प्रमुख सचिव, मध्य प्रदेश शासन, उच्च शिक्षा विभाग का प्रभार अतिरिक्त रुप से सौंपा गया है।
भाप्रसे के दो अधिकारी ACS में पदोन्नत एपी श्रीवास्तव को बनाया प्रशासन अकादमी का महानिदेशक
