छतरपुर,विंध्य सरकार में गृहमंत्री रहे वरिष्ठ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दशरथ लाल जैन का शुक्रवार को छतरपुर में निधन हो गया। 92 वर्ष की उम्र में उनका स्वर्गवास हुआ। विंध्य प्रदेश के वह आखिरी मंत्री थे। उनके स्वर्गवास होने के बाद अब विंध्य प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री जीवित नहीं है। उल्लेखनीय है कि शंभूनाथ शुक्ला के मंत्रिमंडल में वह गृह मंत्री थे। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय पंडित रविशंकर शुक्ला और कैलाश नाथ काटजू के मंत्रिमंडल में भी दशरथ जैन उप मंत्री रहे। दशरथ जैन का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ आज छतरपुर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम संस्कार में पहुंचे।