मां,बहन के बाद अब सेम वर्मा बरसे अजय सिंह पर कहा पति के घर में मां को दो जगह

भोपाल,पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह के पुराने मित्र और बैतूल के बालाजीपुरम मंदिर के संस्थापक सेम वर्मा ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने अजय सिंह के आरोपों के जवाब में एक पत्र राहुल भैया को लिखा है। उसमें कहा गया है कि कुछ दिनों से आपकी ओर से मेरा नाम लेकर प्रत्यक्ष और कई अप्रत्यक्ष आरोप लगाए जा रहे हैं। पहले में शांत था, किंतु अब शांत नहीं रहूंगा। उन्होंने अजय सिंह को सलाह दी कि घर की बात को घर में ही रहने दें। सार्वजनिक नहीं करें । सैम वर्मा ने यह भी सलाह दी कि मां को सम्मान और पति के घर में स्थान मिलना ही चाहिए।
जीजा ने कहा, भाजपा में जाना होता तो 5 साल पहले चली जाती वीणा।
पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह के दामाद और वीणा सिंह के पति भुवनेश प्रताप सिंह उर्फ राजा बाबा ने नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के आरोपों को बचपना बताया है। उन्होंने एक समाचार पत्र को दिए गए साक्षात्कार में कहा कि यदि वीणा सिंह को भाजपा में जाना होता तो 5 साल पहले चली जाती। उस समय भाजपा चढ़ाव पर थी। भाजपा अब ढलान पर है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि भाजपा ने पिछले चुनाव में पार्टी में आने का आमंत्रण दिया था। जिसे वीणा सिंह ने स्वीकार नहीं किया था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अजय सिंह के कारण हम चुरहट और वहां की राजनीति से बहुत दूर रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *