नई दिल्ली,- उपचुनाव के नतीजे घोषित: उप्र की कैराना लोस सीट और नूरपुर विस सीट गंवाई
– चार में से एक लोकसभा सीट ही जीत पाई भाजपा
– महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट ही जीत पाई भाजपा
– गोंदिया-भंडारा सीट पर एनसीपी ने दर्ज की जीत
– नागालैंड की एकमात्र सीट भाजपा सहयोगी एनडीपीपी-पीडीए को
– उत्तर प्रदेश में लोस और विस सीटों पर करारी हार
केंद्र की सत्ता में चार साल पूरे करने के मोदी सरकार के जश्न में भांग पड़ गई है। गुरुवार को जारी चार लोकसभा और 11 विस सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इनमें भाजपा चार लोकसभा सीटों में केवल एक सीट ही जीत पाई। वहीं, विधानसभा सीटों पर भी भाजपा को कई जगह हार का मुंह देखना पड़ा है।
उत्तर प्रदेश की कैरान सीट भाजपा के हाथ से निकल गई है। इस सीट पर रालोद की तबस्सुम हसन ने करीब 50 हजार वोटों से भाजपा की मृगांका सिंह को हरा दिया। यह भाजपा के लिए करारा झटका रहा। उप्र की ही नूरपुर विधानसभा सीट पर भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। महाराष्ट्र में भाजपा को गोंदिया-भंडारा सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, महाराष्ट्र की पालघर सीट पर भाजपा का कब्जा रहा। वहीं, नागालैंड की एकमात्र लोकसभा सीट पर भाजपा की सहयोगी एनडीपीपी-पीडीए को जीत मिली है।
ऐसे ही बिहार में जोकिहाट विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की सहयोगी जदयू को हार का सामना करना पड़ा है। लालू प्रसाद यादव की पार्टी राजद प्रत्याशी शाहनवाज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तथा जदयू उम्मीदवार मोहम्मद मुर्शीद आलम को 40015 मतों से हरा दिया है।
उपचुनाव में भाजपा को करारे झटके
