नई दिल्ली,राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने केरल हाईकोर्ट के लिए 5 तथा इलाहाबाद हाईकोर्ट के लिए 4 एडिशनल जज को स्थाई जज के रूप में नियुक्त किया है।
मध्य प्रदेश के 17 अतिरिक्त न्यायाधीश को न्यायाधीश के पद पर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति ने जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज रामलिंगम सुधाकर को हाई कोर्ट का मुख्य न्यायमूर्ति नियुक्त किया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के 17 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश के रूप में शपथ ग्रहण समारोह 17 मार्च को जबलपुर में होगा। मुख्य न्यायाधिपति स्थाई न्यायाधीशों को शपथ ग्रहण कराएंगे। यह कार्यक्रम पूर्वाहन 11 साउथ ब्लॉक सभागार में आयोजित किया गया है।
मध्य प्रदेश के जिन 11 अतिरिक्त न्यायाधीशों को स्थाई न्यायाधीश बनाया गया है, उनमें अतुल श्रीधरन, सुश्रुत अरविंद धर्माधिकारी, विवेक रूसिया, आनंद पाठक, जेपी गुप्ता, अनुराग कुमार श्रीवास्तव, एचपी सिंह, एके जोशी, विवेक अग्रवाल, नंदिता दुबे, राजीव कुमार दुबे, अंजलि पालो, वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार अवस्थी, विजय कुमार शुक्ला, जीएस अहलूवालिया तथा सुबोध अभ्यंकर स्थाई न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे।
26 अतिरिक्त जज पूर्णकालिक हाईकोर्ट जज बने
