बिल गेट्स ने दी चेतावनी अमेरिका में फिर आ सकता है आर्थिक संकट

न्यूयॉर्क,माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स ने कहा है कि अमेरिका को एक बार फिर 2008 जैसे आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। बता दें कि साल 2008 के आर्थिक संकट का पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर गंभीर प्रभाव पड़ा था। इस दौरान दुनिया भर में करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई थी। इस संकट से उबरने में अमेरिका को काफी वक्त लगा था, जिसका प्रभाव अब भी बहुत से लोगों पर बना हुआ है। अब एक कार्यक्रम में जब बिल गेट्स से पूछा गया कि क्या अमेरिका को भविष्य में साल 2008 की तरह के आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है? तो उन्होंने कहा, हां यह बिल्कुल निश्चित है। यह सुनने में बुरा लग सकता है, लेकिन ऐसा होना निश्चित है। इस कार्यक्रम में बिल गेट्स के साथ वॉरेन वफेट भी शामिल थे। हालांकि, बिल गेट्स और वफेट दोनों ही अमेरिका की अर्थव्यवस्था को लेकर सकारात्मक दिखे। साल 2008 में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में पैदा हुए गंभीर संकट से यहां के वित्त विश्लेषक भी हैरत में पड़ गए थे। अमेरिका सदी की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी के दौर से गुजरा था। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि अमेरिकी अर्थव्यवस्था बुरे वक्त के दौर से गुजर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *