चंडीगढ़,राष्ट्रीय किसान महासंघ के घोषणाओं के तहत शुक्रवार को दिल्ली घेराव से पहले रातभर हरियाणा में छापेमारी चलती रही। किसान संगठनों के दावों के अनुसार हरियाणा के विभिन्न जिलों से सैकड़ों किसानों को हिरासत में लिया गया है। रातभर हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने हरियाणा के कई जिलों में किसान नेताओं के गावों के बाहर नाकाबंदी करते हुए सर्च अभियान चलाया गया है। हरियाणा इस घेराव का मुख्य केंद्र है। क्योंकि कई राज्यों के किसान हरियाणा से होकर ही दिल्ली पहुचेंगे। इसे देखते हुए पुलिस ने गुरुवार (२२ फरवरी) रात पूरे प्रदेश में किसानों को हिरासत में लेने का अभियान शुरू किया। पिछले २४ घंटों में हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से कई किसान नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इसके अलावा राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी के सदस्य सरदार गुरनाम सिंह के घर पर पुलिस ने धावा बोला और उनके बड़े भाई गुरदीप सिंह और बड़े बेटे हर्षपाल को उठा लिए जाने की सूचना है। इसी तरह सत्यवान नरवाल मंडल प्रधान, यमुनानगर से संजू सरवा, कृष्ण सुडल, संदीप महेश्वरी, सोनीपत से रोहतास बेनीवाल, सुरेश कोथ प्रधान किसान संघर्ष समिति हिसार के अलावा पंजाब में रेलवे स्टेशन से किसानों को हिरासत में लिए जाने की खबर मिली है।दिल्ली से पहले ही सैकड़ों किसान हिरासत में, रात भर चला अभियान
चंडीगढ़,राष्ट्रीय किसान महासंघ के घोषणाओं के तहत शुक्रवार को दिल्ली घेराव से पहले रातभर हरियाणा में छापेमारी चलती रही। किसान संगठनों के दावों के अनुसार हरियाणा के विभिन्न जिलों से सैकड़ों किसानों को हिरासत में लिया गया है। रातभर हुई छापेमारी के दौरान पुलिस ने हरियाणा के कई जिलों में किसान नेताओं के गावों के बाहर नाकाबंदी करते हुए सर्च अभियान चलाया गया है। हरियाणा इस घेराव का मुख्य केंद्र है। क्योंकि कई राज्यों के किसान हरियाणा से होकर ही दिल्ली पहुचेंगे। इसे देखते हुए पुलिस ने गुरुवार (२२ फरवरी) रात पूरे प्रदेश में किसानों को हिरासत में लेने का अभियान शुरू किया। पिछले २४ घंटों में हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों से कई किसान नेता और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इसके अलावा राष्ट्रीय किसान महासंघ की कोर कमेटी के सदस्य सरदार गुरनाम सिंह के घर पर पुलिस ने धावा बोला और उनके बड़े भाई गुरदीप सिंह और बड़े बेटे हर्षपाल को उठा लिए जाने की सूचना है। इसी तरह सत्यवान नरवाल मंडल प्रधान, यमुनानगर से संजू सरवा, कृष्ण सुडल, संदीप महेश्वरी, सोनीपत से रोहतास बेनीवाल, सुरेश कोथ प्रधान किसान संघर्ष समिति हिसार के अलावा पंजाब में रेलवे स्टेशन से किसानों को हिरासत में लिए जाने की खबर मिली है।
दिल्ली से पहले ही सैकड़ों किसान हिरासत में, रात भर चला अभियान
