12 हजार आदिवासियों ने बंजर पहाड़ी पर बनाई 20 हजार से अधिक जल संग्रहण संरचना

झाबुआ, झाबुआ के 12000 से अधिक आदिवासियों ने झाबुआ जिले के हाथीपावा की बंजर पहाड़ी पर 20000 से अधिक जल संग्रहण करने वाली जल संरचनाएं बनाने में सफलता हासिल की है। यह पहाड़ी कई वर्षों से बंजर पड़ी हुई थी। 12000 ग्रामीणों ने मिलकर कई माह तक 3 घंटे श्रमदान करके इस पहाड़ी पर बारिश के पानी का जल एकत्रित करने के लिए संरचनाएं बनाई हैं।जो 20000 से अधिक हैं।आदिवासियों के अनुसार जल संग्रहण के प्रयास से लगभग 10000 लीटर पानी 20000 संरचनाओं के माध्यम से बारिश में 20 करोड़ लीटर से ज्यादा पानी जमीन में जाएगा।इससे यह पहाड़ी हरी भरी होगी। जो काम सरकार और उनके इंजीनियर नहीं कर पाये| आदिवासियों ने स्वयं श्रमदान करके जल संग्रहण करने का कार्य किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *