पटना,जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व नेता शरद यादव ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है। सभी लोकतांत्रिक संस्थाएं खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि संविधान को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। यादव ने कहा देश मुश्किल समय से गुजर रहा है। इस समय देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति है।
इस आपातकाल और चार दशक पहले लगे आपातकाल के बीच अंतर यह है कि वह प्रत्यक्ष था और तब हमने संघर्ष किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में अल्पसंख्यकों पर कई आधारों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने भाजपा की नीतियों को घातक बताया और कहा कि यह लोगों का जीवन मुश्किल बना दिया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के नाम पर समुदायों के बीच विभाजन पैदा किया जा रहा जबकि गाय के नाम पर लोगों की हत्या की जा रही। उन्होंने कहा यह समाज के लिए खतरनाक है। यादव ने कहा कि उन लोगों (भाजपा) ने विदेशों में जमा काला धन वापस लाने का वादा किया था। लोगों से कहा गया था कि उनके खाते में 15 लाख रूपये आएंगे।
देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति: शरद यादव
