आर्मी इंटेलिजेंस ने हनी ट्रैप के आरोप में जबलपुर से एक लेफ्टिनेंट कर्नल को हिरासत में लिया

जबलपुर, सेना के गोपनीय पेपर लीक करने और हनी ट्रैप मामले में लखनऊ कमांड हैडक्वाटर के इंटेलिजेंस ब्यूरो ने जबलपुर 506 आर्मी वेस वर्कशॉप में बड़ी कारवाई की है। रात के 8 बजे इंटेलिजेंस की गाड़ियां वर्कशॉप में दाखिल हुई। लेफ्टिनेंट कर्नल के कार्यालय में पूरी रात छानबीन चलती रही। इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने कंप्यूटर और फाइलें जप्त की हैं।
सैन्य अधिकारियों ने भारत एरिया आर्मी हेड क्वार्टर में ले जा कर लेफ्टिनेंट कर्नल से पूछताछ की। सैन्य सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मामला बेहद संवेदनशील होने के कारण आर्मी अफसर कुछ बोल नहीं रहे हैं। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ समय पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल के अकाउंट में एक करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर हुई थी। उसके बाद से आर्मी इस अधिकारी के ऊपर निगाह रखी जा रही थी। सूत्रों ने यह भी कहा है कि गोपनीय पेपर लीक करने के मामले में किसी महिला के साथ लेफ्टिनेंट कर्नल के संबंधों को जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों द्वारा यह भी कहा जा रहा है, आईबी ने नेट पर कर्नल द्वारा गोपनीय दस्तावेज अपलोड करने के बाद यह कार्यवाही की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *