रायपुर,आने वाली 31 तारीख को आप पूर्ण चंद्रग्रहण का नजारा देख पायेंगे। हालांकि ज्योतिष शास्त्र ग्रहण के दौरान चंद्र दर्शन को गलत मानता है। बावजूद इसके खगोल विज्ञान में रूचि रखने वालों के लिए पूर्ण चंद्र ग्रहण देखना उत्सुकता का विषय बना हुआ है। जानकारों की मानें तो इस दिन चांद नारंगी रंग का हो जायेगी और वह ब्लड मून कहलायेगा। ऐसा 35 साल के बाद होगा जब टोटल लूनर इकल्पिक यानी पूर्ण चंद्रग्रहण और ब्लू मून एक साथ होगा। इससे पहले यह खगोलीय घटना 30 दिसंबर 1982 को हुई थी। भारत छोड़ दुनिया के अन्य देशों में यह हल्का नीला दिखेगा। इसलिए इसे ब्लू मून कहा जा रहा है। ब्लड मून को खगोल विज्ञान में सुपर मून की श्रेणी में शामिल किया गया है, जो सामान्य दिनों की तुलना में 14 प्रतिशत बड़ा और तीस प्रतिशत ज्यादा चमकदार होगा। इसके बाद साल भर तक सुपर मून नहीं बनेगा। पूर्ण चंद्रग्रहण 77 मिनट तक चलेगा। इस दौरान चंद्रमा का निचला हिस्सा ज्यादा चमकीला होगा। इसके बाद ब्लू मून 31 दिसंबर 2028 को दिखेगा।
पूर्ण चंद्रग्रहण की वजह से 31 जनवरी को चांद हो जायेगा नारंगी
