रोहतास, बिहार राज्य के रोहतास जिले में बुधवार सुबह सेना की भर्ती के दौरान भगदड़ मच गई है। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल होने वाले सभी गया जिले के रहने वाले हैं। मालूम हो कि बीते साल नवंबर 2017 में बिहार के ही बेगूसराय जिले में कार्तिक पूर्णिमा मेले के दौरान भगदड़ मच गई थी। स्नान के दौरान मची भगदड़ में 3 लोगों की मौत हुई थी और 10 से अधिक लोग घायल हुए थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों के लिए 4 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की थी। इसके अलावा भी देश में हाल ही के समय में भगदड़ से कई मौतें हुई थीं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 29 सितंबर को सुबह के 10.30 के आस-पास का समय था। एलफिंस्टन और परेल रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली 106 साल पुराने फुटओवर ब्रिज मची भगदड़ के चलते 30 मिनट के अंदर ब्रिज लाशों से बिछ जाती है। घायल पड़े करार रहे होते हैं, लोग एक दूसरे पर चढ़े अपनी जान बचाते दिखते हैं, रेलिंग से लटके पड़े हैं। इस हादसे में 23 लोगों की मौत हुई और 35 के करीब लोग घायल हुए थे। एलफिंस्टन ब्रिज का यह दृश्य सदियों तक देशवासियों के जेहन में रहेगा और कुरेदता रहेगा।
सेना की भर्ती में भगदड़, 1 की मौत, 5 घायल
