सिडनी,ऑस्ट्रेलिया में वैज्ञानिकों ने एक विचित्र शेर की खोज की है। हजारों साल पहले विलुप्त हो चुके इस प्रजाति के शेर के हाल ही में अवशेष प्राप्त हुए हैं। यह एक मरसुपियल प्रजाति का जानवर है, जो प्राचीन काल में खास तौर पर ऑस्ट्रेलियाई और अमेरिकी भूखंड में पाए जाता था। एक जर्नल में छपे शोध की रिसर्चर ऐना गिलिस्पी ने कहा, यह मांसाहारी जानवरी एक कुत्ते के आकार का है और इसका वजन करीब 23 किलोग्राम है। मरसुपियल प्रजाति के इस शेर के अवशेष ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी क्यूइंसलैंड स्टेट में मिले हैं। बता दें कि इससे पहले भी वैज्ञानिकों को इसी प्रजाति के शेर के अवशेष ढूंढे थे, लेकिन वह बिल्ली के बच्चे जितने बड़े थे। वैज्ञानिकों ने उस जानवर का नाम मशहूर रिसर्चर डेविड एटनबरो के नाम पर रखा था। गिलेस्पी ने कहा कि हाल में मिला ये शेर मरसुपियल प्रजाति के आखिरी और सबसे भारी शेर के वजन के सिर्फ पांचवे हिस्से के बराबर है। ये सबसे वजनी शेर 130 किलो का था, जो करीब 30 हजार साल पहले विलुप्त हो गया था। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले मरसुपियल प्रजाति के इन जानवरों को 19वीं सदी में ‘शेर’ इसलिए कहा गया, क्योंकि इनके दांत बड़े थे। अब तक वैज्ञानिकों को यहां 9 ऐसी प्रजातियां मिल चुकी हैं, जिनका समय के साथ आकार बढ़ता गया।
ऑस्ट्रेलिया में मिला कुत्ते के आकार वाला विचित्र शेर
