मुंबई,बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा इन दिनों अपने पति जीन गुडइनफ, परिजनों और कुछ नजदीकी दोस्तों के साथ दक्षिण अफ्रीका में छुट्टियां का मजा ले रही हैं। इसके अपडेट वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ साझा कर रही हैं। शादी के बाद यह पहली बार है कि प्रीति परिवार और दोस्तों को साथ घूमने निकली हैं। उल्लेखनीय है कि प्रीती ने 29 फरवरी, 2016 को अमेरिकी नागरिक जीन गुडइनफ से शादी कर ली थी। इसके बाद प्रीति सार्वजनिक जीवन से गायब हो गई हैं। यहां तक की उनकी शादी के तस्वीरें भी छह महीने बाद सामने आईं थी। दरअसल, प्रीति ने जीन गुडइनफ से लॉस ऐंजेलिस में एक प्राइवेट सेरेमनी में विवाह किया था, जिसमें उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। जीन पेशे से फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं, लेकिन वह अकसर प्रीति के साथ आईपीएल मैच के दौरान उनका और उनकी टीम की हौसला अफजाही करते दिखाई देते हैं। आपको बता दें कि जीन प्रीति से दस साल छोटे हैं। फिल्मों की बात करें तो प्रीति लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं, इसके साथ ही फिलहाल वह जल्द किसी फिल्म में नजर भी नहीं आने वाली हैं।