नई दिल्ली, महेंद्र सिंह धोनी विकेट के पीछे इतने सक्रिय रहते हैं कि कब स्टंप उखड़ गए, बैट्समैन को पता ही नहीं चलता। ऐसा की कारनामा वह आईपीएल में दो बार कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे में ग्लैन मैक्सवेल की स्टम्पिंग कर सभी को चौंका दिया। उन्होंने इतनी तेज स्टम्पिंग की कि मैक्सवेल को मुड़ने तक का मौका नहीं मिला।
टीम इंडिया में भी सभी जानते हैं कि धोनी के हाथ में बॉल आ गई है और खिलाड़ी जरा भी क्रीज से बाहर है, तो बल्लेबाज का बचना किसी तरह मुमकिन नहीं है। इस स्टम्पिंग के बाद उनकी स्टम्पिंग फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। आईपीएल हो या अंतराष्ट्रीय क्रिकेट। धोनी हर जगह शानदार विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं। सेकंड से भी कम समय में वह गिल्लियां गिरा देते हैं। उनके कई ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। जिन्हें देख कोई भी हैरान हो जाएगा। हर फॉर्मेट में उनकी कीपिंग लाजवाब नजर आती है। धोनी दुनिया के एकमात्र विकेटकीपर हैं, जिन्होंने वन-डे क्रिकेट में सौ से अधिक स्टंपिंग की हैं। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने अब तक के 303 मैचों में कुल 102 स्टंपिंग की है।
धोनी की स्टम्पिंग सोशल मीडिया पर वायरल हुई
