सिरसा,पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के कोर्ट कमिश्नर की निगरानी में सुरक्षा बलों ने हरियाणा के सिरसा नगर स्थित डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में तलाशी के लिए अभियान शुरू किया है। अभियान के लिए दस दस टीमें बनाई गई हैं। खुदाई के लिए जेसीबी मशीनें भी डेरे में ले जाई गई हैं। सुरक्षा बलों द्वारा सात सौ एकड़ में फैले डेरा में शुरू किए गए तलाशी अभियान की वीडियोग्राफ़ी के लिए 50 वीडियोग्राफर बुलाए गए हैं।
राज्य पुलिस, अर्धसैनिक बल, आरएएफ़ के जवान, बम निरोधी दस्ता, दंगा निरोधी बल और दमकल की गाड़ियां भी डेरे के भीतर गई हैं। इसके अलावा सेना की चार टुकड़ियों को रिज़र्व रखा गया है। ड्रोन से डेरे की निगरानी की जा रही है। बैंक के सौ कर्मचारी भी डेरे के अंदर मौजूद हैं। राजस्व विभाग की टीम भी तलाशी अभियान से समय सुरक्षा बलों के सात मौजूद रहेगी। खुदाई के लिए जेसीबी मशीनें भी डेरे में ले जाई गई हैं। तलाशी अभियान की वीडियोग्राफ़ी के लिए 50 वीडियोग्राफर बुलाए गए हैं। डेरा करीब सात सौ एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। इस लिए तलाशी में काफी समय लगने की संभावना है। डेरा सुरक्षाकर्मियों के पास 30 से ज़्यादा लाइसेंसी हथियार हैं। पूरे तलाशी अभियान की सीलबंद रिपोर्ट हाईकोर्ट को सौंपी जाएगी।
रेप केस में जेल में बंद गुरमीत राम रहीम ने सिरसा में बहुत बड़ा आध्यात्मिक साम्राज्य फैला रखा था। लगभग सात सौ एकड़ क्षेत्र में फैले उनके डेरे में जहां सिनेमाहॉल, मॉल, स्कूल और यहां तक कि रिसॉर्ट भी के अलावा बड़ी संख्या में आवासीय भवन बने हुए हैं। दो साध्वियों के रेप के केस में बीस साल की सज़ा के बाद भी उसके भक्त मानने को तैयार नहीं हैं कि राम रहीम गलत आदमी है। उनका मानना है कि राम रहीम को योजनाबद्ध तरीके से फंसाया गया है। पंजाब के बठिंडा के सलबतपुरा में डेरा सच्चा सौदा के प्रभारी ज़ोरा सिंह को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ देशद्रोह और दूसरी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद बठिंडा में हिंसा भड़काने वालों में ज़ोरा सिंह का भी नाम है।
डेरा सच्चा सौदा में तलाशी अभियान का हिस्सा बने 50 वीडियोग्राफर
