पटना, बिहार में आई भयानक बाढ़ ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। बाढ़ की वजह से अनेक स्थानों पर रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि अनेक पुल बह गए हैं। इन ट्रैकों को दुरुस्त करने और पुलों के निर्माण में महीनों का समय लग सकता है। तब तक रेल यतायात ठप रहेगा।
बाढ़ का सबसे अधिक प्रभाव समस्तीपुर रेल मंडल में देखा गया है। समस्तीपुर और दरभंगा के बीच दस दिन से अधिक समय से रेल सेवाएं बंद पड़ी हैं। समस्तीपुर और दरभंगा की रेल लाइनों से यातायात ठप होने से प्रतिदिन 90 लाख रुपए का नुकसान हो रहा है। समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम ने कहा है कि जब तक नदी का पानी पुल के गार्डर से नीचे नहीं आता और पुल के बेयरिंग और पिलर की जांच नहीं हो जाती, तब तक रेल सेवाएं शुरु नहीं की जा सकती। रेल यातायात ठप होने से स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
समस्तीपुर और दरभंगा के अलावा सुगौली, नरकटियागंज, गोरखपुर रेल लाइनों पर भी यातायात बंद हो चुका है। रक्सौल सीतामढ़ी रेल लाइन का भी बाढ़ की झपेट में आने से बुरा हाल है। रेलवे के कई पुल बाढ़ के पानी में बह गए हैं। इन पुलों के निर्माण के बिना रेल यातायात शुरू नहीं किया जा सकता। पुलों का निर्माण होने में कई महीनों का समय लग सकता है।
बाढ़ ने बिहार में मचाई तबाही, अनेक पुल बहे, रेल ट्रैक क्षतिग्रस्त
