नीदरलैंड में बुजुर्ग दंपति को मिली इच्छामृत्यु

एम्स्टर्डम,नीदरलैंड के पूर्वी हिस्से में बसे डिडम शहर में रहने वाले एक बुजुर्ग दंपति की इच्छा थी कि उन दोनों की मृत्यु एक साथ हो। उन्होंने इसके लिए सरकार से प्रार्थना की, जिसे स्वीकार कर लिया गया। दोनों ने मौत से ठीक पहले आपस में कुछ बातें कीं। इसके बाद एक दूसरे का हाथ पकड़ कर मौत को गले लगा लिया।
निक और ट्रीस एल्डर्होर्स्ट नामक इस दंपति की उम्र 91 वर्ष थी। निक और ट्रीस दोनों का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा था। वर्ष 2012 में निक को दिल का दौरा भी पड़ चुका था। जबकि, उनकी पत्नी की भी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। इन दोनों ने सरकार से इच्छामृत्यु की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया। बुजुर्ग दंपति की बेटी ने अपने माता पिता को याद करते हुए बताया कि उनकी इच्छा थी कि दोनों की एक साथ मौत हो।
वे दोनों एक दूसरे को बहुत प्रेम करते थे। वे कभी एक दूसरे को अकेला नहीं छोड़ते थे। वे अकेले दुनिया से भी नहीं जाना चाहते थे। दोनों विवाह के बाद 65 वर्ष तक एक साथ रहे। उल्लेखनीय है कि नीदरलैंड में वर्ष 2002 में इच्छामृत्यु कानून को हरी झंडी मिली थी। वह दुनिया में पहला ऐसा देश है, जहां व्यक्ति इच्छामृत्यु का चुनाव कर सकता है। हालांकि, इसके बाद कई और बेल्जियम, कोलंबिया आदि जैसे देशों में भी इच्छामृत्यु कानून बना दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *