भाजपा राष्ट्रवाद और संस्कृति के उन्नयन के लिए कृत संकल्प : अमित शाह

भोपाल,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास श्यामला हिल्स पर आयोजित संत समागम के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने संतों के प्रति अपनी गहन आस्था व्यक्त करते हुए नमन किया। उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य का क्षण है कि संतों का आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का देश में निरंतर जनाधार बढ़ने के साथ पार्टी की जिम्मेदारी भी बढ़ रही है। जनता के प्रति पार्टी को अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है। संगठन के विस्तार के साथ विकास को गति देने का दायित्व भी हम पर आया है। इसके लिए सरकार और कार्यकर्ता मनोवेग के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही ऐसा दल है जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर आगे बढ़ा है। संस्कृति और परम्पराओं को पुर्नस्थापित करने में शक्ति केन्द्रित की है। नरेन्द्र मोदी सरकार ने योग को विश्व में स्थापित करके भारतीय संस्कृति का दुनिया अनुपम उपहार दिया है। योगाचार्य दुनिया में रोग से ग्रस्त मानवता को निरामय होने का संदेश दे रहे हैं। आज दुनिया समस्याग्रस्त है और समाधान के लिए भारत की ओर टकटकी लगाये देख रही है। भारत विश्व कल्याण की भावना से कार्य कर रहा है। देश में भाजपा सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी होकर पार्टी विस्तार कर रही है।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने भेदभाव रहित समाज की स्थापना कर लक्ष्य रखा है। यहीं कारण है कि हम सभी समाजों को एकता के सूत्र में राष्ट्रीय भावना से गुंफित करने में सफल हुए हैं। हमें भरोसा है कि संतों के आशीर्वाद से पार्टी निरंतर प्रगतिपथ पर अग्रसर होगी।
पूर्व में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने संतों का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी पुष्प माला पहनाकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर सभी का स्वागत करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज बड़े सौभाग्य का दिन है कि संत हमारे यहां बिराजमान हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का प्रवास हुआ है। इन्द्रदेव भी हमसे खुश हैं और वे इस समागम पर वर्षा करके हमें और प्रदेश के किसानों को आल्हादित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों को साथ लेकर हमने तीन वर्षों में जो प्रगति की है, वह आजादी के बाद बेजोड़ है। हम गर्व से सीना तानकर कहीं भी नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का बयान कर सकते हैं। जनता को भी उनकी उपलब्धियों का एहसास है और उन्हें इस बात का गर्व है कि देश में समावेशी कार्यक्रम को क्रियान्वित करने के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक सक्षम सरकार मिली है।बाद में शाह शौर्य स्मारक भी गए.

पौधरोपण किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिवर्ष एक वृक्ष लगाने का लोगों से आव्हान किया है। चौहान वन महोत्सव शुभारम्भ कार्यक्रम में पौधरोपण उपरांत उपस्थिजनों को संबोधित कर रहे थे। वन महोत्सव में राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा सांसद अमित शाह, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों, विद्यार्थियों को बधाई शुभकामनाएँ दी। उन्होंने उपस्थिजनों को वृक्षारोपण करते रहने के लिये प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *