मोदी के नेतृत्व में भारत बनेगा विश्व गुरू – अमित शाह

भोपाल, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य अमित शाह ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने 1890 में भारत को विश्व गुरू बनने का जो सपना देखा था वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में 21वी सदी में पूरा होता दिख रहा है।आज भारत स्वामी विवेकानंद के बताये रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाली सदी भारत की है।
शाह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व, दर्शन और उनके मिशन पर प्रखर राजनीतिज्ञ कैलाश नारायण सारंग द्वारा लिखी गई किताब नरेन्द्र से नरेंद्र
विमोचन समारोह को संबोधित कर रहे थे। पुस्तक की प्रस्तावन इस सदी के महानायक प्रसिद्ध अभिनेता अमिताभ बच्चन ने लिखी है। विमोचन समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की। शाह ने “नरेन्द्र से नरेन्द्र” पुस्तक का लोकार्पण किया।
उन्होंने कहा कि सारंग वरिष्ठ, अनुभवी और आत्मविश्वास से भरे जीवंत व्यक्तित्व वाले नेता हैं। उनकी लिखी किताब युवाओं को प्रेरणा देगी। शाह ने नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और राजनैतिक यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा राष्ट्रभक्ति से परिपूर्ण और संस्कारित मोदी ने गरीबी में रहते हुए भी कर्तव्य पथ नहीं छोडा। राष्ट्रभक्ति की भावना से भरे दृढ़ निश्चयी मोदी ने 1974 से 2001 तक अपने जीवन का हर क्षण संगठन को खड़ा करने में लगाया।
कैलाश नारायण सारंग ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और कठिन परिश्रम के कारण 2024 तक भारत विश्व गुरू के रूप में सुशोभित होगा। सहकारिता
राज्यमंत्री विश्वास सारंग ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत, केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय
सहस्त्रबुद्धे, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, भाजपा के महासचिव अनिल जैन,भाजपा के महासचिव कैलाश विजवर्गीय, भाजपा  के प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान,भाजपा के संगठन सचिव रामलाल, पंचायत मंत्री गोपाल भार्गव, महापौर भोपाल आलोक शर्मा, किताब के प्रकाशक मौसम बुक्स के मनीष जैन, नवलोक भारत के प्रधान संपादक विवेक सारंग और बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *