असम, बिहार में बाढ़ से स्थिति गंभीर; प. बंगाल में मामूली सुधार

पटना/गुवहाटी,असम और बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है।दूसरी ओर पश्चिम बंगाल की स्थिति में मामूली सुधार हुआ है।ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।इस कारण पूरे असम में सड़क यातायात अवरुद्ध है। पूर्वोत्तर फ्रंटियर रेलवे के कटिहार अलीपुरद्वार खंडों में कई स्थानों पर रेल पटरियों के जल में डूबे होने के कारण क्षेत्र में रेलवे यातायात बाधित हुआ है|

असम के 32 में से 25 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।बाढ़ के कहर से करीब 33 लाख लोग विस्थापित हुए हैं।कुछ इलाकों को छोड़कर पश्चिम बंगाल में आज भारी बारिश नहीं हुई।उत्तरी बंगाल की सभी प्रमुख नदियों के जलस्तर में कुछ कमी आई है।अधिकारियों ने बताया कि सबसे अधिक प्रभावित जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार की स्थिति में मामूली सुधार देखा गया है।बिहार में बाढ़ की वजह से अब तक 56 लोगों की जानें गयी हैं।राज्य के 13 जिलों के 69.81 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित उत्तरी बिहार में अब भी स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां नदियां लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।पंजाब और हरियाणा में अधिकतम तापमान मौसम के लिहाज से सामान्य रहा।पंजाब के लुधियाना में 27 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *