मुंबई, मुंबई के पश्चिमी उप नगरीय इलाके अंधेरी के एक मैदान में 15 नाबालिग स्कूल छात्रों ने एक 16 वर्षीय स्कूल छात्र के साथ सामूहिक दुराचार किया। इस घटना में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी पर अप्राकृतिक यौन संबंधों के लिए आईपीसी की धारा 377 और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित लड़का 11वीं कक्षा का छात्र है और उसने जिन 15 आरोपियों के नाम रिपोर्ट दर्ज करायी है, वे सभी उसके पड़ोसी और स्कूल में सीनियर हैं।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को डोंगरी की जूवेनाइल कोर्ट में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें सुधारगृह भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि सभी आरोपी पीड़ित लड़के का पिछले एक साल से शोषण कर रहे हैं। इस घटना का खुलासा, तब हुआ जब एक आरोपी ने पीड़ित से घटना के बारे में किसी को नहीं बताने के लिए 11,000 रुपयों की मांग की। इसके बाद ही पीड़ित ने यह बात अपने एक दोस्त को बताई, जिसने उसे पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी। पीड़ित लड़के ने पुलिस को बताया कि सन 2016 में एक आरोपी उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुराचार किया। पीड़ित ने बताया उसने दुराचार करते हुए वीडियो बना लिया। इसके बाद से वह उसके साथ लगातार दुराचार कर रहा है।
मुंबई में किशोर छात्र से सामूहिक दुराचार
