चतुर बनिया से मिलें और सरकार बनाएं: दिग्विजय सिंह

भोपाल,अल्पमत में हों या बहुमत में, निराश न हों!!! देश और दुनिया में कहीं भी सरकार बनाने के लिए संपर्क करें- अमित शाह “चतुर बनिया” गुजरात वाले। इस आशय की बात मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्विटर के जरिए कही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है| दरअसल बिहार में नीतिश कुमार के इस्तीफे और फिर भाजपा के समर्थन से सरकार बनाई गई उसे लेकर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए अमित शाह समेत गुजरात से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के शीर्ष नेताओं पर जबरदस्त हमला किया है। गौरतलब है कि अल्पमत में होने के बावजूद बिहार में जदयू और भाजपा ने गठबंधन कर सरकार बनाने का रिकार्ड कायम किया है। इससे पहले अमित शाह राष्ट्रपिता अमित शाह को चतुर बनिया कह चुके थे, जिसकी देशभर में आलोचना हुई थी। अब उनके ही अंदाज में दिग्विजय सिंह ने उन्हें निशाने पर लिया है। दिग्विजय ने ट्वीट करते हुए लिखा- “अल्पमत हो या बहुमत, निराश न हों!!! देश और दुनिया में कहीं भी सरकार बनाने के लिए संपर्क करें.. अमित शाह “चतुर बनिया” गुजरात वाले”| इससे यह संदेश जाता है कि बिहार में जो फेरबदल हुआ उसके पीछे कांग्रेस अमित शाह का ही दिमाग मानती है और दूसरी राजनीतिक पार्टियों और नेताओं पर दबाव बनाकर गठबंधन तोड़ने के आरोप लगा रही है| भाजपा बिहार में ही नहीं गुजरात में भी यही खेल खेल रही है, जिसकी दज में आए कुछ कांग्रेस विधायकों ने इस्तीफे भी दिए हैं, इससे कांग्रेस के शीर्ष नेत़ृत्व में चिंता की लकीरें हैं। यह अलग बात है कि दिग्विजय सिंह ट्वीट करके बुरी तरह घिर गए हैं और ट्वीटर पर उनकी आलोचना भी हो रही है, लेकिन इससे उन्हें फर्क नहीं पड़ता क्योंकि इससे पहले तो दिग्विजय सिंह ने भाजपा और जदयू गठबंधन पर गिरगिट वाली तस्वीरें ट्वीटर पर पोस्ट कर हंगामा मचा चुके हैं। इस प्रकार दिग्विजय अब गुजरात के नेताओं खासकर अमित शाह पर निशाना साधे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *